West Bengal Election 2026: पहले चरण की 152 सीटों पर कांटे की टक्कर, TMC-BJP में सीधी भिड़ंत

Date:

West Bengal Election 2026 रांची: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मुकाबला बेहद दिलचस्प और निर्णायक माना जा रहा है। पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर गुरुवार को मतदान होना है। पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में इन सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 93 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 59 सीटें मिली थीं।

यानी कुल जीतने वाली सीटों का लगभग 76 प्रतिशत हिस्सा टीएमसी के खाते में गया था। हालांकि इस बार राजनीतिक समीकरण पहले से कहीं ज्यादा जटिल और मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है।

West Bengal Election 2026: 48 सीटों पर बेहद कम अंतर से हुई थी जीत-हार

पिछले चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि असली मुकाबला ‘मार्जिन’ के खेल में छिपा था। 48 सीटों पर हार-जीत का अंतर 10 हजार वोटों से भी कम रहा था। इनमें 7 सीटें ऐसी थीं जहां जीत का अंतर 1000 वोटों से भी कम था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन सीटों पर मामूली वोट स्विंग भी सत्ता का संतुलन बदल सकता है। यही कारण है कि सभी दलों ने इन सीटों पर विशेष फोकस किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़ा टेंडर घोटाला में बिल्डर मुन्ना कुमार की गवाही

झारखंड : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से जुड़ा टेंडर...

JAC ने मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी किया

राँची: झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा...