राँची: झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।
परिषद के अनुसार, रिजल्ट DigiLocker पोर्टल पर प्रकाशित किया गया है, जहां छात्र अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।
जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष कुल 4,24,001 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 4,22,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4,02,178 छात्र सफल घोषित किए गए। इस तरह कुल पास प्रतिशत 95.278% दर्ज किया गया है।
श्रेणीवार परिणाम की बात करें तो प्रथम श्रेणी में 2,26,957 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 1,60,673 छात्र और तृतीय श्रेणी में 14,548 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
परिषद ने सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया है कि वे अपना परिणाम DigiLocker के आधिकारिक लिंक results.digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।



