देवघर में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों संदिग्धों से नगर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कार्रवाई के कारणों और संदिग्धों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



